Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़सक्ती
Trending

सक्ती में कानून व्यवस्था बेपटरी! दिनदहाड़े युवती को गोली मारकर बदमाश फरार, पुलिस फिर सवालों के घेरे में

सरेआम फायरिंग से दहला शहर, हमलावर आराम से भाग निकले; सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिनदहाड़े एक युवती को गोली मारने की सनसनीखेज घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सक्ती थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

हालांकि, दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के बीचों-बीच बदमाशों द्वारा गोली चलाकर आसानी से फरार हो जाना आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहा है। लोगों का कहना है कि यदि अपराधी खुलेआम ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर बच निकलते हैं, तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!