Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जिले में चर्चित करही गोलीकांड ने डुबाई बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू की नैय्या, अब यातायात शाखा में देंगे सेवाएं

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में कुल 11 अधिकारी-कर्मचारियों के किए गए हैं तबादले

एनकेडी@जांजगीर-चांपा। जिले में चर्चित करही गोलीकांड के बाद आखिरकार पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। लंबे समय से विवादों और सवालों के घेरे में रहे बिर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू को उनके पद से हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 28 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अब निरीक्षक जय कुमार साहू को यातायात शाखा भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को करही गोलीकांड के बाद उठे जनाक्रोश और विभागीय दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि करही गोलीकांड के बाद बिर्रा पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। मामले में पुलिस की भूमिका, कार्रवाई की गति और कानून व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में भारी नाराजगी थी। स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने भी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि विभाग जल्द ही बिर्रा थाना में बड़ा बदलाव कर सकता है। अब जारी तबादला सूची ने इन चर्चाओं पर मुहर लगा दी है।

निरीक्षक जय कुमार साहू को बिर्रा थाना प्रभारी पद से हटाकर यातायात शाखा भेज दिया गया है, जिसे विभागीय गलियारों में “साइड पोस्टिंग” के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं उनकी जगह निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को बिर्रा थाना की कमान सौंपी गई है। राजीव श्रीवास्तव इससे पहले शिवरीनारायण थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि करही गोलीकांड के बाद जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर उच्च स्तर पर लगातार समीक्षा चल रही थी।

इसी के तहत कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में कुल 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। सूची के अनुसार, निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रंजीत सिंह कंवर को नैला चौकी भेजा गया है। उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को बम्हनीडीह से हटाकर शिवरीनारायण थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं दिलीप कुमार सिंह को बम्हनीडीह थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिले में इस तबादले को सिर्फ सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे करही गोलीकांड के बाद पुलिस विभाग की छवि सुधारने और जनता के गुस्से को शांत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस कार्रवाई की चर्चा तेज है। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से तबादले को “प्रशासनिक दृष्टिकोण” से लिया गया फैसला बताया गया है, लेकिन जिले में आम चर्चा यही है कि करही गोलीकांड ने बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू की कुर्सी हिला दी और अंततः उन्हें थाना छोड़ना पड़ा।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!