आधी रात का WhatsApp, अचानक ₹52 हजार की डिमांड… पामगढ़ विधायक के नंबर से किसने भेजा मैसेज?
मैसेज सामने आने के बाद विधायक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल/WhatsApp हैक हो गया है

पामगढ़। एक WhatsApp मैसेज… रकम ₹52,000… और फिर अचानक मच गया हड़कंप। पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश के नाम से उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को जब ऑनलाइन भुगतान से जुड़ा संदेश पहुंचा, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि इसके पीछे क्या मामला है। मैसेज सामने आने के बाद विधायक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल/WhatsApp हैक हो गया है।

इसके बाद मामला और भी रहस्यमय हो गया। किसने विधायक के WhatsApp तक पहुंच बनाई? किस-किस नंबर पर संदेश भेजे गए? ₹52 हजार की रकम ही क्यों मांगी गई? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। विधायक ने अपने परिचितों को स्पष्ट रूप से चेताया है कि उनके WhatsApp से आने वाले किसी भी भुगतान संबंधी संदेश पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की राशि ट्रांसफर न करें।
अब नजर इस बात पर है कि इस पूरे मामले के पीछे सिर्फ WhatsApp हैकिंग का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ी साइबर साजिश? फिलहाल तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। लेकिन एक बात जरूर साफ है—विधायक के नाम से आया ₹52 हजार का मैसेज अब कई सवाल छोड़ गया है।




