जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 120 खिलाड़ियों ने दिखाई बौद्धिक प्रतिभा, लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा में हुआ आयोजन
प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की गई। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

राजेंद्र राठौर@जांजगीर-चांपा। लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा में शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा जिले के पांच विकासखंडों से आए कुल 120 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की गई। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर लायंस क्लब एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन लायन राम प्रपन्न देवांगन, लायंस क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी, सचिव लायन वासुदेव देवांगन तथा लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अजीता वी.के. उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में जिला जांजगीर-चांपा के सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर महतो सहित नवागढ़ ब्लॉक प्रभारी अशोक कुमार साहू, पामगढ़ ब्लॉक प्रभारी दिनेश रात्रे, बलौदा ब्लॉक प्रभारी प्रीतम गढ़वाल तथा बम्हनीडीह ब्लॉक प्रभारी गिरजा शंकर धीवर की विशेष उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में दीनानाथ उपाध्याय, अमित गुप्ता, स्नेहलता लकड़ा, विवेक नयन दरिया, सुशील कुमार, विश्वरत्न शर्मा, मुकुंद कृष्णा पांडे, अशोक श्याम, सुरेश कुमार हंस, विधान दुबे, अशोक कुमार राठौर एवं ऋषिका राठौर सहित विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा के पीटीआई गौरव कटकवार, निहाल पांडे एवं ओमप्रकाश पांडे का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना की।




