Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीप्रतियोगी परीक्षायुवा
Trending

जांजगीर की पीहू सिंघानिया का कमाल: पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षा में शानदार सफलता, जिले का बढ़ाया मान

पीहू ने NEET परीक्षा में 720 में से 666 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक (AIR) 653 हासिल की है। साथ ही JEE (Main एवं Advanced) भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए अपनी पात्रता सिद्ध की है।

राजेंद्र राठौर@जांजगीर-चांपा। जांजगीर नगर की मेधावी छात्रा पीहू सिंघानिया ने देश की दो सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं NEET और JEE (Main एवं Advanced) में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पीहू ने NEET परीक्षा में 720 में से 666 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक (AIR) 653 हासिल की है। साथ ही JEE (Main एवं Advanced) भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए अपनी पात्रता सिद्ध की है।

पीहू ने डीएवी पब्लिक स्कूल, भुवनेश्वर (ओडिशा) से 12वीं की परीक्षा 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एक साथ NEET और JEE जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर दोनों में सफलता अर्जित की।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा जिंदल स्कूल, तमनार (रायगढ़) में हुई। इसके बाद उन्होंने कैरियर प्वाइंट, बिलासपुर से 10वीं की परीक्षा 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

पीहू के पिता इंजी. राजकुमार सिंघानिया ने अपने करियर की शुरुआत चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज से की थी। बाद में वे जिंदल पावर प्लांट, तमनार में करीब 20 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए। पीहू ने अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया है।

पीहू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता श्रीमती बबीता सिंघानिया, पिता इंजी. राजकुमार सिंघानिया तथा अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग को दिया है।

पीहू की इस उपलब्धि पर जांजगीर-चांपा जिले में खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं नागरिक संगठनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!