Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमटेक्नोलॉजीलोकल न्यूज़सक्ती
Trending

SAKTI: 2,500 रुपये की लालच नहीं, भरोसे की ठगी! फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर महिला को किया ब्लैकमेल

दो साल तक दोस्ती निभाने के बाद अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, रकम ऐंठने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने दबोचा

शहजाद खान@सक्ती। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना अब सिर्फ एक क्लिक का मामला नहीं, बल्कि बड़ा साइबर खतरा बनता जा रहा है। सक्ती जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां फेसबुक पर हुई दोस्ती का फायदा उठाकर एक युवक ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पहले भरोसा जीता, फिर निजी फोटो-वीडियो हासिल कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूले।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए। कुछ समय बाद उसने इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 2,500 रुपये की मांग की। बदनामी के डर से महिला ने पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपी की मांग यहीं नहीं रुकी।

जब महिला ने दोबारा पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने कथित रूप से उसके और उसके परिवार के व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिए। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें, निजी फोटो या वीडियो साझा न करें और किसी भी प्रकार की साइबर ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!