Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीसक्ती
Trending

आधुनिक तकनीक से लैस हुई सक्ती पुलिस, विवेचकों और थाना प्रभारियों को मिले स्मार्टफोन

डिजिटल विवेचना को मिलेगा बढ़ावा, पुलिस मुख्यालय की पहल से जांच होगी और अधिक प्रभावी

शहजाद खान@सक्ती। अपराधों की विवेचना को तकनीकी रूप से अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार आधुनिक संसाधनों से लैस हो रही है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा सक्ती जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा विवेचकों को अत्याधुनिक सैमसंग स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए, जिनका वितरण सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ विवेचकों को स्मार्टफोन वितरित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग अपराधों की जांच को तेज, पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मोबाइल के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण, दस्तावेजीकरण, ऑनलाइन समन्वय और विवेचना संबंधी कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी।

पुलिस मुख्यालय का उद्देश्य प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाना है, ताकि प्रत्येक प्रकरण की वैज्ञानिक तरीके से जांच हो सके और न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत कर आरोपियों को अधिकतम मामलों में सजा सुनिश्चित कराई जा सके।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश के सभी जिलों को लगभग 65 लाख रुपये लागत की एफएसएल मोबाइल यूनिट वैन उपलब्ध कराई गई थी। इन मोबाइल फॉरेंसिक यूनिटों के माध्यम से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्यों का सुरक्षित और व्यवस्थित संग्रहण किया जा रहा है, जिससे विवेचना की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आया है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, स्टेनो निरीक्षक वाईएन शर्मा, रक्षित निरीक्षक उमेश राय सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विवेचक उपस्थित रहे।

इस पहल को सक्ती पुलिस की डिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में अपराधों की जांच और अभियोजन प्रक्रिया को और अधिक गति एवं मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!