Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपालोकल न्यूज़
Trending

खून की हर बूंद बनी जीवनदान: सहकारी सप्ताह में 17 यूनिट रक्तदान, कर्मचारियों ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर शाखाओं एवं समितियों में ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही अध्यक्ष एवं प्रबंधकों ने रायपुर कृषि मंडपम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी भागीदारी निभाई।

चांपा। सहकारी सप्ताह के तहत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की चांपा एवं सारागांव शाखा के संयुक्त तत्वावधान में सेवा सहकारी समिति मर्यादित चांपा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि समिति के कर्मचारियों ने स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान किया और कुल 17 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

शिविर में रंजित जोगी, संतोष कुमार सोनी, मुकेश कुमार, दुर्गेश, लोकेश कुमार साहू, संजय महंत, जितेंद्र राठौर, शिवलाल, पुष्पेंद्र सिंह, अभिषेक, चंद्रशेखर, दुजराम, अमित साहू, खगेश, मनोज साहू, योगेश साहू एवं हितेश ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने का संदेश दिया।

इससे पहले सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर शाखाओं एवं समितियों में ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही अध्यक्ष एवं प्रबंधकों ने रायपुर कृषि मंडपम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी भागीदारी निभाई।

रक्तदान शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, एल्डरमैन पवन पाठक, समिति अध्यक्ष पद्मेश शर्मा, पार्षद महेंद्र तिवारी, पार्षद हरीश पांडे, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ताम्रकार, संजय दुबे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी अमित साहू, शाखा प्रबंधक मनोज तिवारी, शाखा प्रबंधक प्रमोद वैष्णव, पर्यवेक्षक संतोष कुमार सोनी, गोविंद मिश्रा सहित 12 समितियों के प्राधिकृत अध्यक्ष, प्रभारी प्रबंधक, विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष पद्मेश शर्मा ने किया।

खास बात: इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि सहकारी संस्थाएं केवल किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। रक्तदान जैसे मानवीय अभियान से सहकारिता की सेवा भावना को नई पहचान मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!