Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल

सोते समय अज्ञात हमलावरों ने किया टांगी से हमला, पति-पत्नी समेत नाती और नातिन की मौके पर मौत

राजेंद्र राठौर @ जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है। मृतक परिवार के सदस्य रात में भोजन करने के बाद अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर में घुसे और टांगी जैसे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Crime scene, do not cross police tape. Chalk outline from the murder scene, circled the body. The word ”Murder” with a scar over the letters. Vector illustration.

मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप (70 वर्ष), उनकी पत्नी कांति बाई (65 वर्ष), नातिन मोगरा (25 वर्ष) और नाती पीतांबर (17 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों एक ही घर में साथ रहते थे।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को आज 14 मई की सुबह हुई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल सरपंच को सूचना दी और सरपंच के माध्यम से पुलिस थाना शिवरीनारायण को मामले की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मेदनी प्रसाद कश्यप के दो बेटे थे। इनमें से एक बेटे सोनसाय कश्यप की लगभग 16-17 वर्ष पहले हत्या हो चुकी थी। अब एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

गांव के सरपंच ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद जांच और आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल, हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!