Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़राजनीतिसक्ती
Trending

Video: नकटी विवाद पर कांग्रेस का बड़ा दावा: जांजगीर-चांपा जिले के तीनों विधायक भी नहीं लेंगे आवास

जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का ऐलान, विरोध प्रदर्शन के दौरान बोले— विधायक जल्द करेंगे सार्वजनिक घोषणा

राजेंद्र राठौर@जांजगीर-चांपा। नकटी गांव में हुई तोड़फोड़ और बेघर हुए परिवारों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया।

उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के तीनों विधायक— जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह और पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश— नकटी गांव में किसी भी प्रकार का सरकारी आवास स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि तीनों विधायक जल्द ही इसकी सार्वजनिक घोषणा करेंगे।

 

जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के अलावा सक्ती जिले के तीनों विधायकों से भी बात हो रही है, वे भी नकटी गांव में किसी भी प्रकार का सरकारी आवास स्वीकार नहीं करेंगे।

जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस नकटी गांव के प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर ग्रामीणों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

नोट: यह बयान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान दिया गया राजनीतिक दावा है। तीनों विधायकों की ओर से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा या पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!