Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़पुलिसलोकल न्यूज़सक्ती
Trending

Sakti में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़! जिंदल वर्ल्ड स्कूल में बिना परमिट दौड़ रहे थे वाहन, पुलिस के छापे में 12 गाड़ियां पकड़ी गईं

सरप्राइज जांच में खुली स्कूल परिवहन व्यवस्था की पोल, बिना PUC और वैध परमिट के बच्चों का सफर, 17 हजार का जुर्माना, 7 दिन का अल्टीमेटम

शहजाद खान@सक्ती। बच्चों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यातायात पुलिस की सरप्राइज जांच में खुलासा हुआ कि स्कूल से जुड़े कई वाहन बिना जरूरी दस्तावेजों के बच्चों का परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान 12 वाहनों में नियमों का खुला उल्लंघन मिला, जिसके बाद पुलिस ने 17 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

सूत्रों के अनुसार, नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से ही यातायात पुलिस, स्कूलों को परिवहन नियमों का पालन कराने के लिए लगातार चेतावनी दे रही थी। इसके बावजूद, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती में कई वाहन बिना वैध परमिट और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) के संचालित होते मिले। इतना ही नहीं, निजी वाहनों से भी स्कूली बच्चों का परिवहन कराया जा रहा था, जबकि ऐसे वाहनों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होता है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वायएन शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेंद्र और लक्ष्मण महानंदिया की टीम ने स्कूल परिसर में अचानक जांच की। जांच के दौरान दस्तावेज मांगने पर कई वाहन चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

सबसे बड़ा सवाल

जब परिवहन नियमों का पालन अनिवार्य है, तो बिना परमिट वाहन बच्चों को कैसे ढो रहे थे? क्या स्कूल प्रबंधन को इन वाहनों की वैधता की जानकारी नहीं थी? बार-बार चेतावनी के बावजूद दस्तावेज अपडेट क्यों नहीं कराए गए? यदि दुर्घटना हो जाती, तो जिम्मेदारी किसकी होती?

7 दिन का अल्टीमेटम

कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और सभी वाहन चालकों को 7 दिनों के भीतर सभी दस्तावेज अपडेट करने का अंतिम मौका दिया है। स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के बाद यदि कोई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो भारी जुर्माने के साथ वाहन जब्ती और अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!