छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाराज्यरोजगारलोकल न्यूज़
Trending

तिरुपति मिनरल्स की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जताई रोजगार और विकास की उम्मीद 

जनसुनवाई के दौरान कई ग्रामीणों ने परियोजना के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि उद्योग स्थापित होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। कुछ ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने उम्मीद जताई कि परियोजना शुरू होने पर स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

NKD@चांपा। ग्राम हथनेवरा (चांपा) में प्रस्तावित तिरुपति मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड की कोल वाशरी परियोजना को लेकर 29 मई 2026 को आयोजित जनसुनवाई शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस जनसुनवाई में हथनेवरा, अफरीद, सोंठी, पिथपुर, मुड़पार, कोटाडबरी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

जनसुनवाई के दौरान कई ग्रामीणों ने परियोजना के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि उद्योग स्थापित होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। कुछ ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने उम्मीद जताई कि परियोजना शुरू होने पर स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

ग्रामीणों का कहना था कि यदि उद्योग में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाती है तो इससे युवाओं का पलायन कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पर्यावरण विभाग के प्रतिनिधियों तथा कंपनी अधिकारियों द्वारा परियोजना से संबंधित जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनी रही और जनसुनवाई शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। हालांकि, परियोजना से जुड़े पर्यावरणीय एवं अन्य पहलुओं को लेकर अंतिम निर्णय नियमानुसार संबंधित विभागों की प्रक्रिया के बाद ही लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!