Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति
Trending

डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम, जांजगीर-चांपा समेत 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा, कुनकुरी (जशपुर), गीदम (दंतेवाड़ा), मनेन्द्रगढ़ और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी से छत्तीसगढ़ में एक साथ 250 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ेंगी। इससे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण, आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी।

जांजगीर-चांपा। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मिली स्वीकृति का स्वागत करते हुए इसे डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों का ऐतिहासिक परिणाम बताया है।

उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा, कुनकुरी (जशपुर), गीदम (दंतेवाड़ा), मनेन्द्रगढ़ और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी से छत्तीसगढ़ में एक साथ 250 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ेंगी। इससे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण, आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी।

भाजपा नेता अमर सुल्तानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक निर्णय लेकर विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलना जिले के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जैसा है। इससे भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले में चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे, स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए अमर सुल्तानिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को तेजी से साकार कर रही है और चिकित्सा शिक्षा का यह विस्तार आने वाले वर्षों में प्रदेश के युवाओं तथा आमजन के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!