Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़युवाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

चार साल का भरोसा, एक क्लिक में बर्बाद: निजी वीडियो वायरल कर प्रेमी ने तोड़ी विश्वास की हर सीमा

विवाद के बाद बदले की भावना से इंस्टाग्राम पर भेजे निजी वीडियो, चांपा पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी को पहुंचाया जेल

NKD@जांजगीर-चांपा। रिश्तों की नींव भरोसे पर टिकी होती है, लेकिन जब उसी भरोसे का दुरुपयोग हो जाए तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं। चांपा थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां चार साल पुरानी दोस्ती और विश्वास का अंत साइबर अपराध में हुआ।

जानकारी के अनुसार चांपा निवासी संतोष सोनी (28) ने एक महिला से नजदीकी संबंधों के दौरान उसकी जानकारी और सहमति के बिना निजी फोटो एवं वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। समय के साथ दोनों के बीच विवाद हुआ और संबंधों में खटास आ गई। इसके बाद आरोपी ने बदले की भावना से महिला के निजी एवं आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रसारित कर दिए।

पीड़िता की शिकायत पर चांपा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 एवं 67(ए) के तहत जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को मात्र 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला केवल साइबर अपराध नहीं बल्कि, किसी के विश्वास और निजता के साथ गंभीर खिलवाड़ का उदाहरण है। सोशल मीडिया के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग किसी व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!