Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाराजनीतिराज्यरायपुरलोकल न्यूज़
Trending

प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी 28 मई को रहेंगे जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री चौधरी को “Y+” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। साथ ही विशेष रूप से फॉलो वाहन उपलब्ध नहीं कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

NKD@रायपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक सांख्यिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी 28 मई 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्रालय से जारी प्रोटोकॉल कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न सामाजिक एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मंत्री चौधरी दोपहर 12:30 बजे रायपुर स्थित शंकर नगर निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। उनका काफिला रायपुर-सिमगा-बिल्हा-मस्तूरी-अकलतरा मार्ग से होते हुए जांजगीर-चांपा जिले पहुंचेगा।

दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक मंत्री चौधरी कापन में आयोजित क्षेत्रीय सभा एवं सामुदायिक भवन उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 4 बजे कापन से बलौदा के लिए प्रस्थान करेंगे।

शाम 4:45 बजे से 5:30 बजे तक बलौदा में स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे पोड़ीशंकर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक पोड़ीशंकर में कहरा समाज के महासभा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में समाजजन एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के उपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मंत्री चौधरी रात 7:30 बजे पोड़ीशंकर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और देर रात 11:30 बजे शंकर नगर स्थित निवास पहुंचेंगे।

प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री चौधरी को “Y+” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। साथ ही विशेष रूप से फॉलो वाहन उपलब्ध नहीं कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!