Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
टॉप न्यूज़धर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

अयोध्या में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के लिए उज्जैन राठौर समाज के सैकड़ों श्रद्धालु रवाना

पूज्य श्री विष्णु जी भट्ट के मुखारविंदु से बहेगी श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा, जय श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

NKD@उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन से राठौर समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शनिवार को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम के लिए श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ रवाना हुए। उज्जैन राठौर समाज के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक यात्रा को लेकर समाजजनों में कई दिनों से उत्साह का वातावरण बना हुआ था। श्रद्धालु विशेष रूप से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे हैं, जहां सोमवार से कथा का शुभारंभ होगा।

कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। व्यासपीठ पर पूज्य श्री विष्णु जी भट्ट विराजमान रहेंगे, जिनके मुखारविंदु से श्रीमद्भागवत कथा की अमृतमयी ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति, नीति और मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश प्राप्त होगा।

शनिवार सुबह उज्जैन रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे पारंपरिक धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु साबरमती एक्सप्रेस के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान “जय श्रीराम”, “राधे-राधे” और “हरे कृष्ण” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन-अर्चन कर मंगलमय यात्रा की कामना की। कई श्रद्धालु भगवा ध्वज और धार्मिक प्रतीकों के साथ नजर आए। समाज के पदाधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम भी है। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि अयोध्या में कथा आयोजन के दौरान विशेष भजन-कीर्तन, संध्या आरती एवं धार्मिक प्रवचन भी आयोजित किए जाएंगे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर जीवन का सौभाग्य है। धार्मिक यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। पूरे आयोजन को लेकर उज्जैन राठौर समाज में गहरा उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर कथा श्रवण के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!