प्रतिनियुक्ति समाप्त होते ही बड़ा प्रशासनिक फैसला, डीआईईटी जांजगीर से हटाकर व्याख्याता सुरेश साहू को भेजा गया अकलतरा स्कूल
स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश जारी, प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना, अगले आदेश तक रहेंगे पदस्थ

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर एक महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) जांजगीर में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत व्याख्याता एलबी (अंग्रेजी) सुरेश कुमार साहू की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें नवीन पदस्थापना प्रदान की है। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से 3 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश क्रमांक ESTB-1/3398/2026/20-3 के अनुसार राज्य शासन ने प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए प्रशासनिक आधार पर सुरेश कुमार साहू को आगामी आदेश तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तागा, विकासखंड अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा में पदस्थ किया है।
इससे पहले व्याख्याता एलबी सुरेश कुमार साहू, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) जांजगीर में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
शासन द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा मंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, लोक शिक्षण संचालनालय, संबंधित कलेक्टर, संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कोषालय अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को शिक्षा विभाग में नियमित व्यवस्था एवं शैक्षणिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग में इस तबादले को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।





