छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़प्रशासनलोकल न्यूज़सक्ती
Trending

जैजैपुर में पीवी ऐप सर्वे की कलेक्टर जयश्री जैन ने की समीक्षा, कहा-डिजिटल क्रॉप सर्वे में एक भी किसान का खसरा और रकबा न छूटे, अधूरे कार्य समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

जनपद पंचायत जैजैपुर के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जनपद क्षेत्र में अब तक हुए सर्वे की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए सभी ग्रामों की केएमएल (KML) फाइल तैयार कर संबंधित सर्वेयरों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि सत्यापन का कार्य व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

शहजाद खान@जैजैपुर/सक्ती। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे को सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनपद पंचायत जैजैपुर में पीवी ऐप के माध्यम से चल रहे सर्वे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान किसी भी किसान का खसरा अथवा रकबा छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने अधूरे सर्वे को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और संकलित जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जनपद पंचायत जैजैपुर के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जनपद क्षेत्र में अब तक हुए सर्वे की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए सभी ग्रामों की केएमएल (KML) फाइल तैयार कर संबंधित सर्वेयरों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि सत्यापन का कार्य व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

सर्वे में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

कलेक्टर ने राजस्व, कृषि, पंचायत एवं सहकारिता विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान प्रत्येक आवश्यक जानकारी का सही-सही संकलन किया जाए और किसी भी स्तर पर त्रुटि की गुंजाइश न रहे। सर्वे का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाना चाहिए।

गांव पहुंचकर कार्यों का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक के साथ कलेक्टर श्रीमती जैन ने ग्राम जाजंग में पीवी ऐप से किए जा रहे सर्वे कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मौके पर कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सर्वे में शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी अधिकारियों को निर्देश

जिले में पीवी ऐप सर्वे को समय-सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए कलेक्टर लगातार संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रही हैं। इसी क्रम में एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप, तहसीलदार विद्या भूषण साव, तहसीलदार गरिमा मनहर, अधीक्षक भू-अभिलेख एसएल कंवर सहित कृषि, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!