Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
ओडिशाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

स्टॉफ क्लब एनआईटी राउरकेला में आयोजित सोलो सांग प्रतियोगिता में अनुकृति साहू ने हासिल किया द्वितीय स्थान

अनुकृति साहू अपनी मधुर आवाज और संगीत के प्रति विशेष रुचि के लिए जानी जाती हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों के बीच उन्होंने अपने गायन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे निर्णायकों एवं उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

NKD@राउरकेला। स्टॉफ क्लब, एनआईटी राउरकेला में बीते दिनों आयोजित सोलो सांग प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय एनआईटी राउरकेला की कक्षा 5वीं की छात्रा अनुकृति साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

अनुकृति साहू अपनी मधुर आवाज और संगीत के प्रति विशेष रुचि के लिए जानी जाती हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों के बीच उन्होंने अपने गायन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे निर्णायकों एवं उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

अनुकृति साहू ग्राम पंचायत हरदी (महामाया) निवासी अतिश कुमार साहू एवं श्रीमती लक्ष्मी साहू की सुपुत्री हैं। उनके पिता अतिश कुमार साहू, वर्तमान में एनएसपीसीएल राउरकेला में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बेटी अनुकृति साहू की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि अनुकृति शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं और संगीत के क्षेत्र में विशेष रुचि रखती हैं।

अनुकृति की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रकृति साव, तुषार साहू, अवनीश साहू, रानी साहू, आदित्य साव, अदिति साव, अर्पित सिंह, वाची साहू सहित परिवार के अन्य सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुकृति आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएं और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।

अनुकृति की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो यह संदेश देती है कि प्रतिभा और निरंतर अभ्यास के बल पर किसी भी मंच पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!