कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडेय का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, शुभकामनाएं देने उमड़े समर्थक
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने देव कुमार पांडेय के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। आयोजन का माहौल पूरे समय उत्साह और आत्मीयता से भरपूर रहा।

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस सेवा दल के जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडेय का जन्मोत्सव बुधवार 8 जुलाई को केरा रोड स्थित आरके बूट हाउस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने देव कुमार पांडेय के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। आयोजन का माहौल पूरे समय उत्साह और आत्मीयता से भरपूर रहा।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल शहर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता (बबला), जिला सचिव रवि कश्यप, ब्लॉक सचिव कृष्णकुमार कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, पत्रकार राजेंद्र राठौर, जय राठौर, सीताराम राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने देव कुमार पांडेय के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।